Translate

Advertisement

Sikka App kya hai? Sikka App se paise kaise kamaye? Real or fake? (2026 )

सिक्का ऐप क्या है? सिक्का ऐप से पैसे से पैसे कैसे कमाएं? असली या नकली? ( 2026 )

आज के डिजिटल दौर में हर कोई व्यक्ति ऑनलाइन (अर्निंग)कमाई के माध्यम से अतिरिक्त आय (Extra Income) कमाना चाहता है। ऐसी ही एक अर्निंग ऐप आजकल बहुत लोकप्रिय हो रही है। इस लोकप्रियता के बीच लोग 'सिक्का ऐप' के नाम को भी सर्च कर रहे हैं। कई यूज़र्स के मन में यह सवाल होता है कि सिक्का ऐप क्या है, इससे पैसे कैसे कमाएं, यह असली है या नकली और क्या यह सुरक्षित है?

अगर आप भी सिक्का ऐप के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। यहाँ हम सिक्का ऐप के फीचर्स, पैसे कमाने के तरीकों, इसके फायदे-नुकसान और पैसे निकालने (Withdraw) की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझेंगे।

ध्यान रखने योग्य बात यह है कि किसी भी अर्निंग ऐप का इस्तेमाल करते समय उसके नियम और शर्तों (Terms & Conditions) को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।


Sikka app क्या है? 

सिक्का ऐप एक अर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहाँ यूज़र्स को अलग-अलग प्रकार के टास्क पूरे करने के बदले रिवॉर्ड्स (coins ) दिए जाते हैं। इस ऐप में आपको ऐप डाउनलोड करना, सर्वे पूरे करना और गेम खेलना जैसे टास्क मिलते हैं। इन टास्क को पूरा करने पर मिलने वाले सिक्कों (Sikka coins ) को आप पैसों में ट्रांसफर कर सकते हैं।

समय के साथ ऐप के फीचर्स और नियम बदलते रहते हैं, इसलिए ऐप का इस्तेमाल करने से पहले इसके आधिकारिक नियम और शर्तें एक बार ज़रूर पढ़ लेनी चाहिए।

Sikka App home page

Sikka app डाउनलोड कैसे करें और Sikka app पर अकाउंट कैसे बनाएं? 

• सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) खोलें।

• दूसरा स्टेप: सर्च बॉक्स पर टैप करें और "Sikka App" सर्च करें।

• इसके बाद आपके सामने सर्च रिज़ल्ट आएगा, जहाँ सिक्का ऐप की पहचान करके 'Install' बटन पर क्लिक करें।

• इसके बाद डाउनलोड पूरा होने का इंतज़ार करें। फिर यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगी।

नोट: हमेशा याद रखें कि अर्निंग ऐप्स को केवल ट्रस्टेड (विश्वसनीय) वेबसाइट या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करना चाहिए। थर्ड पार्टी वेबसाइट या ऐप से डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

• सफलतापूर्वक इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन (चालू) करें।

• चालू करते ही आपको लॉगिन करने के विकल्प दिखाई देंगे। इनमें गूगल लॉगिन और मोबाइल नंबर से लॉगिन करने का विकल्प मिलता है। आप अपनी पसंद का विकल्प चुन सकते हैं।

• अगर आप गूगल लॉगिन पर क्लिक करते हैं, तो आपके सामने गूगल अकाउंट की लिस्ट आ जाएगी, जिसमें से आप एक अकाउंट चुनकर आगे बढ़ सकते हैं।

• अगर आप अपने मोबाइल नंबर का विकल्प चुनते हैं, तो आपको मोबाइल नंबर एंटर (दर्ज) करने को कहा जाएगा। नंबर डालने के बाद उस पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिससे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अगर आप एक बार मोबाइल से लॉगिन कर लेते हैं, तो आपको वापस गूगल से लॉगिन करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आपका अकाउंट तुरंत बन जाएगा।

Sikka app से पैसे कैसे कमाएं ? 

यहाँ हम कुछ मुख्य तरीकों के बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं कि सिक्का ऐप से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं। सिक्का ऐप से पैसे कमाने के कुछ मुख्य तरीके निम्नलिखित हैं:

1. ऐपऑफर ( App offer) :-सिक्का ऐप ओपन करते ही उसके होम पेज पर आपको बहुत सारे ऐप ऑफर्स दिखाई देते हैं। इन ऐप्स में कुछ ऐप्स ऐसे होते हैं जिन्हें डाउनलोड करना होता है, कुछ गेमिंग ऐप्स होते हैं, तो कुछ सर्वे वाले ऐप्स होते हैं। जो ऐप ऑफर आपके सामने आए, उसे ध्यान से पढ़ें। अगर आप उस ऐप को डाउनलोड करते हैं और बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हैं और टास्क को पुरा करते हैं, तो आपके सिक्का वॉलेट में सिक्के जुड़ जाएंगे। कुछ ऐप्स में अकाउंट रजिस्टर करने पर भी सिक्के मिलते हैं। जिससे हमारे वॉलेट में कॉइन्स की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए किसी ऐप ऑफर पर रजिस्टर करने से पहले उसके नियम और निर्देश ज़रूर पढ़ लेने चाहिए।

2. सर्वे और  रिवॉडस ( Survay & Rewards) :-सिक्का ऐप के मुख्य पेज पर ही कई सर्वे के विकल्प दिए जाते हैं। पहले सर्वे विकल्प (Survey Reward) पर क्लिक करने पर एक वीडियो ऐड (Ad) आता है। उसके बाद यह आपको एक वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर देता है, जहाँ कुछ सवाल पूछे जाते हैं। उन सवालों के सही और स्पष्ट जवाब देने होते हैं। यदि आप उन सभी सवालों के सही जवाब देकर सर्वे पूरा कर लेते हैं, तो उस सर्वे के कॉइन्स आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाते हैं।

दूसरा सर्वे विकल्प (Survey Sikka) भी ऊपर दिए गए पहले विकल्प जैसा ही है। इस पर क्लिक करने के बाद यह आपको एक वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर देता है, जहाँ कई तरह के सर्वे दिए जाते हैं।

नोट: इन सर्वे को पूरा करने से पहले आपको नियम और शर्तें ज़रूर देख लेनी चाहिए। इन सर्वे में से बहुत सारे सर्वे ऐसे होते हैं जो हमें रिजेक्ट कर देते हैं या उनके पूरे होने के बाद भी हमें कॉइन्स नहीं मिलते हैं। इसके लिए वे यूज़र्स से अपनी प्रोफाइल के अनुसार ही डेटा मांगते हैं।

3. Play Time :- इस ऐप के होम पेज पर ही प्ले टाइम का ऑप्शन देखने को मिलता है जिस पर दबाने से एक ऐड वीडियो चलता है और के वेबसाइट ओपन होती है जिस पर कुछ टास्क ऑफर और गेम ऑफर मिलते है जिन्हें पूरा करने पर कॉइन राशि वॉलेट में जोड़ दी जाती है। इस ऐप में गेम्स और मोर रिवार्ड्स और प्ले टाइम तीनों एक जैसे ही है। बस इन तीनों का डिजाइन अलग अलग है।

मेरी सलाह रहेगी कि इन पर टास्क पूरा करने की बजाय ऐप के अंदर ही टास्क पूरा करना सही रहेगा। क्योंकि ये सभी विकल्प हमें ऐप से छोड़ कर दूसरे वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करते है जिससे प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। 

4. डेली साइन-अप बोनस ( Daily Sign-up Bones):-सिक्का ऐप में डेली साइन-अप बोनस भी मिलता है, जिसके लिए सिर्फ एक शर्त होती है कि आपने उस दिन कम से कम एक ऐप ऑफर पूरा किया हो। तभी आप डेली साइन-अप बोनस पर दावा कर पाएंगे ।

Sikka App का रेफर और अर्न (Refer & Earn)प्रोग्राम क्या हैं?

सिक्का ऐप का 'रेफर और अर्न' प्रोग्राम काफी अच्छा है। अगर आप किसी व्यक्ति को यह ऐप रेफर करते हैं और वह आपके लिंक से ऐप डाउनलोड करके शुरुआती 3 टास्क (Tasks) पूरे करता है, तो आपको उसकी कमाई का 50% हिस्सा मिलता है। इसके साथ ही इस ऐप में समय-समय पर 'रेफरल कॉन्टेस्ट' (Referral Contest) भी चलते रहते हैं। सिक्का ऐप के मुख्य पेज (Home Page) के नीचे मेनू मे  कॉनटेस्ट आइकन पर क्लिक करने पर आपको इस कॉन्टेस्ट की जानकारी मिल जाएगी। वहां जाकर आप 'रजिस्टर' (Register) के विकल्प पर क्लिक करके कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट में जो यूजर अपने दोस्तों को सबसे ज्यादा रेफर करता है, उसे पहली रैंक मिलती है। इसी तरह दूसरी और तीसरी रैंक वाले विजेताओं को भी चुना जाता है। कॉन्टेस्ट जीतने वाले विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि कुछ इस प्रकार है:

• पहली रैंक (1st Rank): विजेता को 11,000 कॉइन्स मिलते हैं, जिनकी कीमत ₹1,100 होती है।

• दूसरी रैंक (2nd Rank): विजेता को 5,000 कॉइन्स मिलते हैं, जिनकी कीमत ₹500 होती है।

• तीसरी रैंक (3rd Rank): विजेता को 1,000 कॉइन्स मिलते हैं, जिनकी कीमत ₹100 होती है।

देखा जाए तो सिक्का ऐप का यह कॉन्टेस्ट इस ऐप को सबसे अनोखा बनाता है। हालांकि, इस कॉन्टेस्ट में भाग लेना और रैंक हासिल करना थोड़ा मुश्किल जरूर है क्योंकि यहां कॉम्पिटिशन (Competition) बहुत ज्यादा होता है। लेकिन अगर आपका कोई बड़ा ग्रुप है या आप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, तो यह ऐप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसके जरिए आप रेफर करके कॉन्टेस्ट में अच्छी रैंक हासिल कर सकते हैं।

Sikka App से पैसे कैसे निकालें ( Withdrawal कैसे करें) ? 

सिक्का ऐप से पैसे निकालने की प्रक्रिया (Withdrawal Process) बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने पैसे निकाल सकते हैं:

• सबसे पहले अपने फोन में सिक्का ऐप खोलें (Open करें)।

• ऊपर दाईं तरफ दिख रहे 'वॉलेट' (Wallet) के आइकन पर क्लिक करें।

• वहां आपको आपके कुल कॉइन्स और पैसों का पूरा विवरण दिखाई देगा।

• पैसे ट्रांसफर करने के लिए नीचे दिए गए 'रिडीम' (Redeem) बटन पर क्लिक करें।

• इसके बाद आपके सामने एक 'रिडीम स्टोर' (Redeem Store) खुल जाएगा।

• रिडीम स्टोर में आपको पैसे निकालने के कई विकल्प मिलेंगे, जैसे— UPI, Gift Card, Talktime और Paypal। आप अपनी पसंद का विकल्प चुनकर पैसे निकाल सकते हैं।

Sikka App wallet and coin history

Sikka App में न्युनतम निकासी ( Minimum Withdrawal) राशि कितनी हैं?

जब हम किसी ऐप से कमाई करने के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि वहां से कम से कम कितने पैसे निकाले जा सकते हैं। शुरुआत में सिक्का ऐप ने नए यूजर्स का भरोसा जीतने के लिए न्यूनतम निकासी राशि केवल ₹5 (UPI के लिए) रखी थी, लेकिन बाद में इस विकल्प को हटा दिया गया।

अब अलग-अलग माध्यमों के लिए न्यूनतम निकासी राशि इस प्रकार है:

• UPI द्वारा: न्यूनतम ₹30 (नए यूजर्स के लिए पहली बार ₹5 का विकल्प मिल सकता है)।

• टॉकटाइम (Talktime) रिचार्ज: न्यूनतम ₹10

• गिफ्ट वाउचर (Gift Voucher): न्यूनतम ₹10

• पेपैल (Paypal): न्यूनतम $0.25 (डॉलर)

• सिक्का ऐप में 1 कॉइन की कीमत कितनी होती है?

सिक्का ऐप में जब आप कोई टास्क या सर्वे (Survey) पूरा करते हैं, तो आपको पैसों की जगह 'सिक्का कॉइन्स' (Sikka Coins) मिलते हैं। ये कॉइन्स आपके सिक्का वॉलेट में जमा हो जाते हैं। ऐप के अंदर इन कॉइन्स की कीमत भारतीय रुपयों (INR) में तय होती है। सिक्का ऐप में 10 कॉइन्स की कीमत ₹1 होती है। यानी 1 कॉइन की कीमत 0.10 पैसे के बराबर है। उदाहरण के लिए, अगर आपको सिक्का ऐप से ₹10 कमाने हैं, तो आपको अपने वॉलेट में कुल 100 कॉइन्स जमा करने होंगे।

Sikka App Reedem store 

Sikka App कें फायदे (Pros ) क्या हैं? 

सिक्का ऐप के मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं:

• यह ऐप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर उपलब्ध है, जिससे यह सुरक्षित और भरोसेमंद लगता है।

• इसका इंटरफ़ेस (Interface) बहुत ही सरल और यूजर-फ्रेंडली है, जिसे कोई भी नया यूजर आसानी से समझ सकता है।

• इस ऐप में डेली रिवॉर्ड (Daily Reward) का विकल्प मिलता है, जो आपके रोज के छोटे-मोटे खर्चों के लिए एक एक्स्ट्रा इनकम का जरिया बन सकता है।

• इसका 'रेफरल प्रोग्राम' काफी शानदार है। अगर आप इसके रेफरल कॉन्टेस्ट में रजिस्टर करके पहली रैंक हासिल करते हैं, तो आप ₹1,100 तक जीत सकते हैं।

Sikka App कें नुकसान (Cons ) क्या हैं ?

सिक्का ऐप के फायदों के साथ-साथ इसमें कुछ कमियां भी हैं, जो आपको जाननी चाहिए:

• इस ऐप में मिलने वाले ज्यादातर टास्क बहुत कम पैसे देते हैं। कई बार टास्क को पूरा करने में काफी समय लग जाता है और उतनी कमाई नहीं होती।

• कभी-कभी जब आप किसी टास्क को पूरा करने की कोशिश करते हैं, तो वह बीच में ही एक्सपायर (Expire) हो जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी टास्क को पूरा करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है और आप उसे पूरा कर रहे हैं, तो कई बार दूसरे दिन ही वह टास्क खत्म हो जाता है और आपको कुछ भी नहीं मिलता।

• पैसे निकालते (Withdrawal करते) समय अक्सर ट्रांजैक्शन फेल (Fail) हो जाती है।

• कई बार सर्वे पूरा करने के बाद भी उसे रिजेक्ट (Reject) कर दिया जाता है, जिससे मेहनत बेकार हो जाती है।

Sikka App की गूगल प्ले-स्टोर रेटिंग कैसी हैं ? Sikka App की डेवलपर कंपनी कौन सी हैं‌ ?

सिक्का ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर कुल 50 लाख से अधिक डाउनलोड हैं। अगर रेटिंग की बात करें, तो सिक्का ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 लाख से अधिक समीक्षाओं (Reviews) के साथ 4.2/5 की रेटिंग मिली हुई है, जो इस ऐप के बारे में एक सकारात्मक बिंदु है।

अगर सिक्का ऐप की डेवलपर कंपनी की बात करें, तो इसके फाउंडर अर्पित जैन हैं (हालांकि प्ले स्टोर पर यह नाम उपलब्ध नहीं है)। प्ले स्टोर के अनुसार डेवलपर कंपनी का नाम भी सिक्का ऐप (Sikka App) ही है। सिक्का ऐप का संपर्क ईमेल (Contact Email) sikkaappofficial@gmail.com प्ले स्टोर पर दिया गया है, लेकिन वहाँ कोई संपर्क फोन नंबर उपलब्ध नहीं है। हाँ, इनकी वेबसाइट का लिंक ज़रूर उपलब्ध है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. Sikka App क्या हैं? 

सिक्का ऐप एक रिवॉर्ड-बेस्ड (Reward-based) ऐप है, जिस पर कई ऐप ऑफर्स और सर्वे उपलब्ध हैं। इन ऐप ऑफर्स और सर्वे को पूरा करने पर हमें कॉइन्स (Coins) के रूप में इनामी राशि दी जाती है, जिसे हम पैसों में बदलकर अपने यूपीआई (UPI) में ट्रांसफर कर सकते हैं। सिक्का ऐप में आप डेली साइन-अप (Daily Sign-up) करके और रेफर कॉन्टेस्ट (Refer Contest) से भी पैसे कमा सकते हैं।

2. क्या सिक्का ऐप फ्री हैं? 

हाँ, सिक्का ऐप बिल्कुल फ्री है। आप इसे प्ले स्टोर पर आसानी से सर्च करके इंस्टॉल कर सकते हैं और इस पर फ्री में अकाउंट बनाकर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी फीस नहीं देनी पड़ती है।

3. क्या सिक्का ऐप रियल हैं ?

सिक्का ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिससे इसके ऊपर संदिग्ध होने का संदेह कम होता है। फिर भी किसी भी ऐप पर भरोसा करने से पहले उसके नियम और शर्तें ज़रूर पढ़ लेनी चाहिए। हमने इस ऐप को इस्तेमाल किया है और भुगतान (Payment) भी प्राप्त किया है, जिससे हम सिक्का ऐप को रियल मान सकते हैं। लेकिन ऐसे किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उनकी शर्तें ज़रूर देख लेनी चाहिए।

4. सिक्का ऐप पर विड्रॉल (Withdrawal) कितने समय में होता हैं?

सिक्का ऐप (Sikka App) पर विड्रॉल की कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी गई है। पर जब मैंने भुगतान (payment) लिया था, तब मुझे 2 से 3 मिनट में ही भुगतान मिल गया था। लेकिन यह भुगतान प्रक्रिया समय सीमा अलग-अलग वर्जन के अनुसार बदल सकती है।

5. सिक्का ऐप की न्युनतम निकासी ( Withdrawal) राशि कितनी हैं? 

सिक्का ऐप पर रिवॉर्ड स्टोर से विड्रॉल के 4 विकल्प दिए गए हैं, जिनमें चारों विकल्प की मिनिमम विड्रॉल राशि कुछ इस प्रकार है:

UPI: ₹30 (नए यूजर्स के लिए ₹5)

PayPal: $0.25

Taltime: ₹10

गिफ्ट वाउचर (Gift Voucher): ₹10

6. क्या सिक्का ऐप से बहुत सारे पैसे कमा सकते हैं?

नहीं, सिक्का ऐप से आप बहुत सारे पैसे नहीं कमा सकते हैं। आप सिक्का ऐप से सिर्फ अपने जेब खर्च (pocket money) जितनी इनकम ही कर सकते हैं। अगर आप ज़्यादा ऐप्स डाउनलोड करके या सारे टास्क पूरे करके ज़्यादा इनकम बनाने की कोशिश करेंगे, तो भी यह संभव नहीं हो पाएगा। क्योंकि सिक्का ऐप में सीमित ऑफर्स होते हैं और उन्हें पूरा करने के बाद कोई नया ऑफर नहीं बचता है।


Sikka App जैसे और कौनसे ऐप हैं? 

अगर आपने सिक्का ऐप को इंस्टॉल करके उसके सभी ऑफर्स पूरे कर लिए हैं और आप सिक्का ऐप जैसा ही कोई दूसरा ऐप ढूंढ रहे हैं, या फिर सिक्का ऐप काम नहीं कर रहा है, तो आप हमारे नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं। इसमें भी ऑनलाइन पैसे देने वाले सिक्का जैसे ऐप्स का रिव्यू किया गया है:

1.mReward ऐप:- mReward App Review Blog

2.Gromo ऐप:-Gromo App reviews Blog

3.Rupiyo ऐप :-Rupiyo App Review Blog

Sikka App profile page

हमारा अनुभव ( Our Experience) 

अगर मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के बारे में बात करूँ, तो सिक्का ऐप से आप पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इससे आप सिर्फ अपना जेब खर्च निकालने जितने ही पैसे कमा सकते हैं। आप सिक्का ऐप से ज़्यादा या मोटी कमाई नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें ऑफर्स सीमित हैं और मिलने वाली राशि भी कम है।

लेकिन कमाई सिर्फ ऐप पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यूजर पर भी निर्भर रहती है कि वह कौन सा ऐप ऑफर चुनता है और उसे कितने समय में पूरा करता है। उसी हिसाब से कमाई होती है।

मैंने सिक्का ऐप पर कुल 49 ऑफर्स के लिए कोशिश की, जिनमें से कुछ ऑफर्स एक्सपायर हो गए, कुछ ऑफर्स को मैंने छोड़ दिया और कुछ ऑफर्स पूरे हुए। उन सभी 49 ऐप ऑफर्स को मिलाकर मुझे 2940 कॉइन्स प्राप्त हुए। यह आंकड़ा यूजर के टास्क पूरे करने पर निर्भर रहता है, इसलिए इसे सिर्फ एक अनुमान माना जा सकता है।

( Sikka App) सिक्का ऐप का रिव्यु आर्टिकल यहाँ तक पढ़ने के लिए CHIPRA CONTENT COMPANY आपको धन्यवाद कहती है। ऐसे ही हमसे जुड़े रहें और अपने सवालों को कमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें। किसी भी गलती में सुधार के लिए कमेंट ज़रूर करें।

Thank You

CHIPRA CONTENT COMPANY